जगाधरी: शिवनगर कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
जगाधरी थाना प्रभारी नरेंद्र राणा ने बताया सूचना के आधार पर वह यहां पर पहुंचे थे। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर के आगामी कार्रवाई को शुरू किया है। आत्महत्या करने के पीछे क्या कारण है अभी यह तो स्पष्ट नहीं हुआ। हर पहलू के ऊपर जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।