प्रतापगढ़: वन्यजीव गणना को लेकर आयोजित कार्यशाला, 1 मई को जल स्रोतों पर होगी गणना
प्रतापगढ़ जिले में वन्यजीव संरक्षण को लेकर वन विभाग सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में आगामी 1 मई को प्रस्तावित वन्यजीव गणना की तैयारियों के तहत एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अधिकारियों और संबंधित कार्मिकों को गणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। डीएफओ सुरेश अग्रवाल ने बताया कि जिले में कुल 69 वाटर हाउस (जल स्रोत) चिन्हित किए गए हैं,