ग्राम पंचायत बड़गांव में आयोजित बीसौती माता के 12 दिवसीय मेले के तहत शनिवार रात रंगारंग आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे और देर रात तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लेते रहे। रविवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार आयोजन अंकुर फर्नीचर अंता के सहयोग से किया गया।