कन्नौज: काशीराम कॉलोनी पुरानी पुलिस लाइन में नशे में बिजली के पोल पर चढ़ा व्यक्ति झुलसा, ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली गुल
कन्नौज शहर के काशीराम पुरानी कॉलोनी पुलिस लाइन में रविवार की देर रात को एक व्यक्ति अपनी बिजली का तार जोड़ने के लिए बिजली के पोल पर चढ़ गया, जिससे वह झुलस कर घायल हो गया, वहीं उक्त व्यक्ति के तार जोड़ने पर ट्रांसफार्मर खराब हो गया जिससे पूरी कॉलोनी की लाइट रात से बंद है, जिसकी जानकारी कॉलोनी निवासी लोगों के द्वारा बिजली विभाग में दी गई।