इटावा: क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर हुई साइबर ठगी, इटावा पुलिस ने लौटाए पूरे ₹1.35 लाख
Etawah, Etawah | May 12, 2026 इटावा में साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर ठगों ने युवक के खाते से 1 लाख 35 हजार 784 रुपये निकाल लिए थे। शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पूरी रकम वापस करा दी। रुपये खाते में वापस आने पर पीड़ित ने इटावा पुलिस और साइबर सेल टीम का आभार जताया।