पथरिया: पथरिया में विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न
प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल की अध्यक्षता में पथरिया के अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा जनपद की बैठक हर तीन महीने में एस डीएम लेवल पर बैठक होनी चाहिए, जो किन्हीं कारणों से नहीं हो पाई, उसको अभी हमने सभी विभागों की समीक्षा बैठक की है।