रहटगांव: रहटगांव सहित हरदा जिले में “पोषण प्रहरी” अभियान, कुपोषण मुक्ति की बनी नई मिसाल
रहटगांव सहित पूरे हरदा जिले में कुपोषण के खिलाफ “पोषण प्रहरी” अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों को सुपोषण की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।