मांझी: मांझी नगर पंचायत के दक्षिण टोला गांव में संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति की मौत, क्षेत्र में सनसनी
Manjhi, Saran | Dec 10, 2025 मांझी नगर पंचायत के दक्षिण टोला गांव में बुधवार की सुबह एक व्यक्ति की संदिग्ध स्थिति में मौत की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह करीब 8:00 बजे सूचना मिलते ही लोग मौके पर जुटने लगे। मृतक की पहचान 55 वर्षीय सूरज कुमार के रूप में हुई है जो लगभग 15 वर्षों से अपने घर में अकेले रहते थे। सूचना मिलते ही एसएसपी कुमार आशीष घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक निर्देश दिए।