हुलासगंज: मंडई वीयर परियोजना में तेजी, 820 रैयतों को मिला 37.98 करोड़ मुआवजा
जहानाबाद में मंडई वीयर परियोजना की समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने लंबित भू-अर्जन एवं एलपीसी मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। अब तक 820 रैयतों को 37.98 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जा चुका है। अधिकारियों को शेष रैयतों से आवश्यक दस्तावेज जुटाकर भुगतान प्रक्रिया तेज करने तथा परियोजना कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दी।