मधेपुरा: मधेपुरा में रविवार को मूसलाधार बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत
मधेपुरा में रविवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। करीब 20 मिनट तक चली इस बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। हवा के झोंकों के साथ हुई इस बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।