डुमरा: डुमरा में बाल पंचायत गठन एवं बाल हितैषी ग्राम पंचायत पर उन्मुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित
पंचायती राज विभाग, यूनिसेफ एवं प्रथम संस्था के संयुक्त तत्वावधान तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक चंदन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों में बाल पंचायत गठन एवं नियमित बैठकों के प्रभावी संचालन को लेकर जिला पंचायत संसाधन केंद्र डुमरा में प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।