मोहनलालगंज: भाजपा का बूथ सत्यापन अभियान तेज, संगठन की मजबूती पर दिया जा रहा जोर
लखनऊ के मोहनलालगंज में भारतीय जनता पार्टी के मंडल स्तर पर बूथ एवं शक्ति केंद्र सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को धार देना रहा। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बूथ समितियों की सक्रियता, शक्ति केंद्र संयोजकों की कार्यप्रणाली और संगठन विस्तार की समीक्षा की।