घोड़ाडोंगरी: भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने देशभक्ति के नारों के साथ किया उत्साहप
घोड़ाडोगरी क्षेत्र के सारणी में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए बच्चों और युवाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के गगनभेदी नारे लगाते हुए पूरे नगर का वातावरण देशभक्ति से सराबोर कर दिया