चायल: खानपुर में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर लाखों के गबन का आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी, खाताधारकों ने किया विरोध
सरायअकिल थाना क्षेत्र स्थित खानपुर खास ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर गुरुवार लाखों रुपये के गबन का आरोप लगा है। खाताधारकों का आरोप है कि संचालक अमित कुमार वर्मा लोगों से नगद रुपये लेकर खातों में जमा नहीं करता था। पासबुक अपडेट कराने पर सैकड़ों लोगों को रुपये गायब होने की जानकारी हुई। नाराज खाताधारकों ने बैंक पहुंचकर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। प