बहरोड़: बहरोड़ में दूध से भरा टैंकर पलटा, चालक को आई हल्की चोट, बाल्टियों में दूध भरने की मची होड़
Behror, Alwar | Jun 26, 2026 बहरोड़ के दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को दोपहर 3 बजे हाईवे किंग होटल के पास दूध से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक को हल्की चोटें आईं, जिसे प्राथमिक उपचार दिया गया। दुर्घटना के बाद टैंकर से बड़ी मात्रा में दूध सड़क किनारे बहने लगा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए।