फतुहा: नदी थाना पुलिस ने पक्की दरगाह से 742 पीस कफ सिरप की बोतल के साथ पांच धंधेबाज को किया गिरफ्तार।
Fatwah, Patna | Jun 4, 2026 नदी थाना पुलिस ने पक्की दरगाह के पास से एक ऑटो पर दो ट्रॉली बैग,तीन बैग व एक झोला में रखा 742 पीस प्रतिबंधित कोडिंग कफ सिरप के साथ पांच धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार धंधेबाज रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के बहरामपुर निवासी सत्यानंद राय, उसका भाई नागेंद्र कुमार,दियारा क्षेत्र के मोहनपुर निवासी बंटी कुमार व पिंटू कुमार तथा पटना सुल्तानगंज के शशि यादव शामिल है।