दुधि: ग्राम पंचायत केवटा में आवास प्लस सर्वेक्षण को लेकर खुली बैठक, 231 संभावित लाभार्थियों की सूची की गई पढ़ी
रॉबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत केवटा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत एक खुली बैठक आयोजित की गई। यह बैठक आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 की अस्थायी पात्रता सूची तैयार करने के उद्देश्य से बुलाई गई थी। इसमें प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र देव पांडेय, ग्राम पंचायत अधिकारी सुजीत कुमार सिंह और लगभग 250 ग्रामीण उपस्थित रहे।