मुजफ्फरनगर के रहने वाले 48 वर्षीय गुलनाज और उनके 15 वर्षीय बेटे दानिश की मोदीनगर के भोजपुर टोल के पास हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। नोएडा के अपेक्स अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गुलनाज अपनी पत्नी सलमा और बेटे के साथ एम्बुलेंस में मुजफ्फरनगर लौट रहे थे।