बुरहानपुर के पांगरी बांध परियोजना के प्रभावित किसानों ने रविवार को बड़ी संख्या में उतावली नदी के पास जमा होकर भैंसों के आगे बीन बजाकर विरोध दर्ज कराया। 31 दिसंबर को किसानों ने अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय नेपानगर में हल्ला बोल आंदोलन किया था, लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिलने पर किसानों ने भैंसों के आगे बीन बजाकर अपनी भूमिका को स्पष्ट किया।