यूटीयू पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हल्ला बोल!
देहरादून के झाझरा स्थित वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन पूरे प्रदेश में तेज किया जाएगा।
क्या पेपर लीक पर सरकार सख्त कदम उठाएगी? अपनी राय कमेंट में बताएं।
#UTU #PaperLeak #Uttarakhand #Dehradun #Congress #GaneshGodiyal #StudentJustice #ExamLeak #UttarakhandNews #BreakingNewsNigeria #pahadsamachar