औरैया: शादी समारोह में गए परिवार के घर लाखों की चोरी, नकदी, जेवरात समेत सीसीटीवी डीवीआर भी पार, शहर के सतेश्वर पश्चिमी की घटना
शहर के सतेश्वर पश्चिमी मोहल्ला निवासी राघवेन्द्र गुप्ता पुत्र प्रेमचन्द्र गुप्ता के घर में चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़ित के अनुसार वह 31 मई को अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदार की शादी की सालगिरह में शामिल होने के लिए गए थे। घर लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला खुला मिला और अंदर के ताले टूटे पड़े थे। घटना की जानकारी तत्काल डायल-112 पर