बख्तियारपुर: चम्पापुर महादलित टोला में संध्या चौपाल, स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन पर किया गया जागरूक
बख्तियारपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत चम्पापुर स्थित रविदास टोला में शुक्रवार को संध्या 4 बजे चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड समन्वयक संजय कुमार ने ग्रामीणों को स्रोत स्तर पर चार प्रकार के कचरों की पहचान एवं उनकी छंटाई की विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही गांव और टोले को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखने में सभी लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का