कैराना: कैराना में बैंक्वेट हॉल में गोमांस बनाने के आरोप में पुलिस ने एक कारीगर को गिरफ्तार किया
Kairana, Shamli | Jun 23, 2026 कैराना कोतवाली पुलिस ने गत 18 जून को गांव खुरगान में गौकशी पर छापेमारी की थी। इसके बाद मोहल्ला रेतावाला में मुगल गार्डन नामक बैंक्वेट हॉल में कार्रवाई की थी। आरोप है कि बैंक्वेट हॉल में गोमांस बनाया गया था। मौके से पुलिस ने दूल्हा फरमान व उसके मामा सलमान को गिरफ्तार किया था। बाद में बैंक्वेट हॉल संचालक हाजी अनीस को भी गिरफ्तार किया गया था।