पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव काम नहीं करने नहीं दे रहे थे: पटना में बोले केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय
पटना : बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद पटना में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद की प्रतिक्रिया सामने आयी है। मीडिया से बातचीत करते हुए नित्यानंद राय ने राजद के 15 साल के शासन को लेकर जमकर निशाना साधा है। वहीं, उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तेजस्वी काम नहीं करने दे रहे थे। BJP के पास नीतीश कुमार का प्रस्ताव आया, हमनें स्वीकार कर लिया।