पटना ग्रामीण: नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार, राजभवन में ली शपथ
पटना : नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनने वाली बिहार की नई सरकार का राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस मौके पर नीतीश कुमार ने नौंवी बार बिहार के मुख्यमंत्री की शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। वहीं ,इस मौके पर बिहार बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड के बड़े नेता मौजूद रहे