पटना ग्रामीण: खेल अभी बाकी है, 2024 में ही जेडीयू खत्म हो जाएगी; हमने थके हुए CM को धक्का देकर काम करवाया: आवास पर बोले तेजस्वी यादव
पटना : सरकार से हटने के बाद तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया आयी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के पलटी मारने से खेल खत्म नहीं हुआ, खेल अभी बाकी है, इंतजार करिये, आगे क्या होगा। तेजस्वी यादव ने कहा-हमने एक थके हुए सीएम को धक्का देकर काम करवाया था, लिखकर ले लीजिये जनता दल यूनाइटेड नाम की पार्टी 2024 में ही खत्म हो जायेगी।