राजगढ़: राजगढ थाना पुलिस ने दो दिन तक भैंस व्यापारी बनकर एक आरोपी को दबोचा, 7 साल से फरार शराब तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Rajgarh, Churu | May 5, 2026 राजगढ थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में पिछले सात वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांव में दो दिन तक भैंस व्यापारी बनकर सूचनाएं जुटाई तथा आखिरकार वर्ष 2019 से शराब तस्करी में फरार चल रहे स्थाई वारंटी आरोपी रविन्द्र पुत्र बलवंत उम्र 31 वर्ष, निवासी खेड़ी बर्की, जिला हिसार (हरियाणा) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।