तानसेन: आटो में छूटा लाखों का सामान पुलिस ने फुटेज के जरिये बरामद किया, मालिक को सौंपा
किला घूमने आए एक बुजुर्ग दंपत्ति के लिए पुलिस संकटमोचक बनकर सामने आई।अपनी पत्नी के साथ घूमने आए मनोज बंसल का कीमती सामान से भरा बैग जल्दबाजी में ऑटो में ही छूट गया था।बैग में करीब 16 हजार रुपये की नकदी, सोने के दो लटकन और मंगलसूत्र का पैंडल जैसी कीमती चीजें थीं। काफी खोजबीन के बाद भी जब ऑटो का कोई सुराग नहीं मिला, तो पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई।