बरडीहा: बरडीहा थाना क्षेत्र के बभनी गांव में विवाहिता हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने आरोपी सास को न्यायिक हिरासत में भेजा
Bardiha, Garhwa | Jul 11, 2026 बरडीहा थाना क्षेत्र के बभनी गांव में पिछले सप्ताह हुई एक विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले की नामजद अभियुक्त और मृतका की सास को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि बरडीहा थाना कांड संख्या 39/2026 के तहत दर्ज इस मामले में पुलिस ने पचास वर्षीय अभियुक्त नसीबा बीबी को गिरफ्तार किया है,