मेरठ: सपा एमएलए अतुल प्रधान ने मेरठ में वन संरक्षक अधिकारी के ऑफिस के सामने की चिपको आंदोलन की शुरुआत
Meerut, Meerut | Jul 2, 2024 मेरठ में एक तरफ वृक्षारोपण अभियान एवं दूसरी तरफ चिपको आंदोलन की शुरुआत हुई। सपा MLA अतुल प्रधान ने चिपको आंदोलन शुरू किया। सपा एमएलए अतुल प्रधान मुख्य वन संरक्षक अधिकारी के ऑफिस के सामने पेड़ से चिपककर खड़े हो गए। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।14 मीटर चौड़ाई की परमिशन है, 30 मीटर चौड़ाई तक हरे पेड़ काटे गए।