केसठ: महिला एवं बाल विकास निगम के समाज कल्याण विभाग के तहत केसठ हाईस्कूल में मनाया गया राष्टीय बालिका दिवस
Kesath, Buxar | Jan 24, 2024 महिला एवं बाल विकास निगम के समाज कल्याण विभाग के तहत केसठ हाईस्कूल में राष्टीय बालिका दिवस मनाया गया। इस दौरान बालिकाओं के बीच पठन-पाठन समेत अन्य सामग्री वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि बेटी कुदरत का एक उपहार है और इसको सम्मान देना चाहिए। जो बेटी को पहचान देते है वहीं माता-पिता महान होते है।