हमीरपुर: हमीरपुर लाला प्रधान बने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष, किया गया भव्य स्वागत
समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने संगठनात्मक विस्तार के तहत पूर्व प्रधान मिसबाहुल हसन उर्फ लाला प्रधान को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का हमीरपुर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मिसबाहुल हसन उर्फ लाला प्रधान का सोमवार को पार्टी कार्यालय में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं।