परिहार: परिहार–रधाउर सड़क पर सात जगह गहरे गड्ढे, बढ़ी परेशानी,कुम्मा–परिहार मार्ग बंद होने से बढ़ा दबाव
परिहार से रधाउर चौक तक जाने वाली करीब छह किलोमीटर लंबी सड़क की हालत दिनोंदिन खराब होती जा रही है। सड़क पर सात स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है। कुम्मा–परिहार सड़क पर बड़े वाहनों का परिचालन बंद रहने के कारण ट्रक, बस और अन्य भारी वाहन रधाउर मोड़ होकर इसी मार्ग से गुजर रहे हैं। लगातार भारी वाहनों के दबाव से सड़क और अधिक क्ष