बाह: सोमवती अमावस्या पर बटेश्वर में एक युवक यमुना में डूब गया
बटेश्वर में सोमवती अमावस्या के अवसर पर सोमवार सुबह करीब 9 बजे रानी घाट पर स्नान करते समय एक युवक यमुना नदी में डूब गया। घटना से घाट पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय गोताखोरों ने तुरंत युवक को बाहर निकाल लिया। युवक की पहचान बॉबी पुत्र दीपू, निवासी बसई रोड फतेहाबाद, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है। हालत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां प