एत्मादपुर: घर के बाहर सो रहे व्यक्ति का मोबाइल फोन चुराने वाला शातिर चोर सीसीटीवी में कैद, बंबा की घटना
Etmadpur, Agra | Aug 10, 2025 आगरा के थाना ट्रांस यमुना और थाना खंदौली के बॉर्डर पर बंबा की एक घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति घर के बाहर सो रहा था, इसी दौरान एक शातिर चोर आया और घर के बाहर सो रहे व्यक्ति का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया, जाते समय चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, सीसीटीवी के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।