एत्मादपुर: गांव खांडा में चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम, आभूषण, नगदी व बंदूक लेकर हुए फरार, सीसीटीवी में कैद
Etmadpur, Agra | Aug 10, 2025 थाना बरहन क्षेत्र के गांव खांडा में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया, ताले तोड़कर घर का सामान लेकर फरार हो गए, जिसमें पीली व सफेद धातु के आभूषण, नगदी व 1 बंदूक लेकर चोर फरार हुए हैं, एक चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, जो सामान और बंदूक ले जाते हुए दिखाई दे रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।