सारोला कलां कस्बे के थाना परिसर में आज सोमवार को दोपहर 2 के लगभग थाना अधिकारी बुद्धाराम चौधरी की अध्यक्षता में महिला सुरक्षा सखियों की बैठक संपन्न हुई।बैठक में थाना अधिकारी बुद्धाराम चौधरी ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के साथ-साथ बढ़ते हुए महिला अपराधों के बारे में एवं साइबर अपराध आदि के बारे में जानकारी प्रदान की। बैठक में सभी सुरक्षा सखियां मौजूद रही।