राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने हजारा नहर पुल और राजकोल्ड तिराहे पर अभियान चलाया। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, शराब पीकर वाहन चलाने व मोबाइल उपयोग जैसे मामलों में कार्रवाई करते हुए 6 वाहन सीज किए गए और 143 चालकों का चालान किया गया। इस दौरान ₹2,23,500 का शमन शुल्क लगाया गया।