हंडिया: पूर्व चेयरमैन के पुत्र और दुष्कर्म-पाॅक्सो एक्ट के आरोपी के घर पुलिस ने मुनादी कर चस्पा किया नोटिस
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित पूर्व चेयरमैन के पुत्र अनिल जायसवाल पुत्र जवाहर लाल जायसवाल के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुनादी कराते हुए नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने आरोपी को निर्धारित समय के भीतर न्यायालय में उपस्थित होने की चेतावनी दी है। निर्धारित अवधि में उपस्थित न होने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। शनिवार 01 बजे मिली जानकारी।