बांधवगढ़: नौरोजाबाद अपहरण मामले में ₹5000 का इनाम घोषित, सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार
उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में दर्ज अपहरण मामले में पुलिस ने इनाम की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भागवानी ने अपराध क्रमांक 71/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत फरार अपहर्ता की गिरफ्तारी और पीड़िता की दस्तयाबी के लिए 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आरोपी से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना दें।