हज़ारीबाग: शहीद कैप्टन करमजीत सिंह के नाम पर सड़क का नामकरण किया गया, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया उद्घाटन
हजारीबाग में पीडब्ल्यूडी चौक से हॉली क्रॉस स्कूल तक की सड़क का नाम अब शहीद कैप्टन करमजीत सिंह मार्ग होगा। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने नामकरण किया। कैप्टन करमजीत जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए थे। कार्यक्रम में परिवारजन, अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। विधायक ने सरकार को धन्यवाद देते हुए इसे ऐतिहासिक क्षण बताया।