हजारीबाग में तीन दिवसीय द्वितीय शूटिंग चैंपियनशिप में 140 बच्चों ने भाग लिया। गोल्ड जीतने वाली बेटियों ने ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने की इच्छा जताई। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा। खेल निदेशक ने कहा कि सरकार हर संभव मदद दे रही है।