बीसलपुर: लभौआ नहर कोठी के पास बरामद शव की मधवापुर निवासी देवेंद्र अवस्थी के रूप में हुई शिनाख्त
दियोरिया कला कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को लभौआ नहर कोठी के पास एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया था आज मंगलवार को शव की शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे थे इसी बीच जानकारी मिली कि शव मधवापुर निवासी युवक देवेंद्र अवस्थी का है सूचना मिलते ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की शिनाख्त की है