अकबरपुर: आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 परीक्षा हेतु ASP ने अकबरपुर परीक्षा केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
दिनांक 08.06.2026 से दिनांक 10.06.2026 तक आयोजित होने वाली उ0प्र0 पुलिस आरक्षी (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन और पूर्णतः पारदर्शी सम्पन्न कराने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद द्वारा परीक्षा केन्द्र राजकीय महाविद्यालय, अकबरपुर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।