सदर: कबीर प्रकटोत्सव पर बड़ा संकल्प, 'अल कबीर' कंपनी का नाम बदलने की उठी मांग
Sadar, Varanasi | Jun 30, 2026 वाराणसी में 628वें कबीर प्रकटोत्सव के अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय कबीर पंथ महासंघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में देशभर से आए महंतों और संतों ने बीफ कंपनी "अल कबीर लिमिटेड" के नाम पर आपत्ति जताते हुए इसे बदलने की मांग की। महासंघ ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर देशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।