सैदपुर: औड़िहार तिराहे पर एक्सीडेंट का हॉटस्पॉट बन चुका है, अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत, शादी वाले घर में पसरा मातम
सैदपुर थानाक्षेत्र के औड़िहार तिराहे पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहाँ अज्ञात वाहन की टक्कर से करमपुर निवासी 65 वर्षीय रामकिशुन राम पुत्र स्व, सुनई राम की दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।