बरियातु: अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला की मौत, दो स्कूली बच्चों सहित सात घायल, दो रेफर
बारियातू चतरा बालूमाथ मार्ग पर बारियातू थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। पहली घटना सुबह करीब 5 बजे गोनिया गांव के पास हुई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। जो गिरिडीह जिला के राजधनवार निवासी बताई जा रही है। जो पलामू जिले के पाकि थाना क्षेत्र से एक वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेकर अहले सुबह कार द्वारा घर लौट रहे थे कि ईसी बीच यह घटना घटी।