बक्सर: चौसा-मोहनिया मार्ग पर अज्ञात वाहन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मातम
Buxar, Buxar | Apr 22, 2026 चौसा प्रखण्ड अंतर्गत राजपुर थाना क्षेत्र के चौसा-मोहनिया मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। निकृष गांव के पास अज्ञात वाहन से गिरकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान निकृष गांव निवासी विजय राजभर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया।