बिसौली: आसफपुर में खनन अधिकारी ने की बड़ी कार्रवाई, अवैध ट्रक पकड़ा, पुलिस को सौंपा
जनपद बदायूँ में अवैध खनन पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खनन अधिकारी गुलशन कुमार ने औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान आसफपुर क्षेत्र में एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। जांच के दौरान ट्रक के चालक से आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, लेकिन चालक दस्तावेज प्रस्तुत नही कर सका।