हनुमानगढ़ में भीषण गर्मी और रिकॉर्ड बिजली मांग से व्यवस्था चरमरा गई है। जिले में रोजाना मांग 80 लाख यूनिट पहुंचने से ट्रांसफॉर्मर, फीडर और केबलों पर दबाव बढ़ गया। इससे शहर से गांव तक हर 10-15 मिनट में कट लग रहे हैं। लगातार फॉल्ट से आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है।